IMG 20210201 WA0020

अफसर को धमकाया: भाजपा नेता पर मुकदमा, कर्मचारी हड़ताल पर, भाजपाईयों ने थाना घेरा


चंद्रशेखर जोशी।
नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक में सहायक नगर अधिकारी विनोद कुमार को सरेआम कथित तौर पर धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में भाजपा पार्षद शुभम मैंदोला के खिलाफ नगर केातवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अफसर विनोद कुमार के समर्थन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर नगर ​निगम में के कर्मचारी हडताल पर रहे और दूसरी तरफ भाजपा पार्षदों ने कोतवाली का घेराव कर अपना विरोध जताया। साथ ही अफसर को बर्खासत करने की मांग भी की। उधर, मेयर अनीता शर्मा सहित कांग्रेस पार्षद कर्मचारियों को समझाते हुए नजर आए और इसको देखते हुए जल्द ही भाजपा और कांग्रेस में भी दो—दो हाथ होने की संभावना है।
——————————
क्या हुआ था
बोर्ड की बैठक में कनखल से पार्षद शुभम मैंदोला ने अफसरों के अडियल रवैय पर आवाज उठाई और इस दौरान कथित तौर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। इस मामले में विनोद कुमार की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई और इसके बाद पुलिस ने तुरंत शुभम मैंदोला के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, कर्मचारी अफसर के पक्ष में आ गए जबकि भाजपा पार्षदों ने बैठक कर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Share News