lover was killed by wife and her aide in uttrakhand

पति के सामने ही हद पार करने लगा था प्रेमी, विवाहिता ने ऐसे करवा दी हत्या


चंद्रशेखर जोशी।
पति के सामने ही मर्यादा ही हदें पार करने वाले प्रेमी को विवाहिता ने प्रेमी की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। यही नहीं हत्या के वक्त विवाहिता ने साथ ही भी दिया और प्लान बनाने से लेकर उसकी हत्या करने में मदद भी की। हत्या के बाद दोनों के घटना केा खुदकशी दर्शाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की जांच से बच नहीं पाई और पुलिस ने विवाहिता और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।
—————
क्या है घटना क्रम
रावली महदूद निवासी राजेश देवी पत्नी चांद सिंह निवासी ग्राम अलीगढ थाना चरथावल, जिला मुज्जफरनगर का अपने ही किराएदार राजन निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के साथ पिछले काफी समय से अवैध संबंध थे। दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा तो राजन भी राजेश देवी के पति के सामने उसे बात—बात में ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा। यही नहीं पति के सामने ही शराब पीकर सारी हदें लांघ जाता था और कुछ दिन पहले उसने पति के सामने ही उसे बेइज्जत भी किया था। इससे परेशान राजेश देवी ने राजन को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
—————
कैसे रचा हत्या का षडंयत्र
राजेश देवी ने अपने दूसरे किराएदार पम्मी को हत्या के लिए तैयार किया। पम्मी को भी पैसे की जरूरत थी तो बीस हजार रुपए में हत्या करना तय हुआ। दोनों ने राजन को उसके कमरे में जब वो सो रहा था तो उसके हाथ पैरे पकड कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद राजन को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा तो जांच में सब सामने आ गया।

————
क्या कहती है पुलिस
सिडकुल थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद राजेश देवी और पम्मी ने सब कुछ सच बता दिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share News