Looteri Hasina woman arrested in honey trap case dupe government doctor

लुटेरी हसीना: नामी डॉक्टर से दोस्ती कर घर बुलाया, कपड़े उतरते ही पड़ गया छापा, बना वीडियो, गिरफ्तार


विकास कुमार।
अपने हुस्न के जाल अमीर लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। इस बार युवती ने जिस डॉक्टर को अपना निशाना बनाया थो वो ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बिजनौर के इस्लमानगर के रहने वाले हैं।

——————————————————
सरकारी डॉक्टर से दोस्ती कर घर बुलाया और खुद छापा पडवा दिया
मामला सहारनपुर के कुतुबशेर थाने का है। पुलिस के मुताबिक रफत उर्फ इमाराना निवासी अमन विहार कॉलोनी सहारनपुर ने सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर से दोस्ती की और कई बार अस्पताल जाने के बाद दोनों में बात होने लगी। इसी बीच इमराना ने डॉक्टर को अपने घर बुला लिया। डॉक्टर साहब भी इमराना के हुस्न के जाल में फंस चुके थे लिहाजा तैयार होकर डॉक्टर साहब घर चले गए। पुलिस के मुताबिक इमराना ने डॉक्टर को शारीरिक संबंध बनाने का लालच दिया। डॉक्टर साहब कपडे उतारकर तैयार हुए और इस बीच महिला के साथ डॉक्टर का वीडियो बना लिया। बीच में ही तय प्लान के तहत महिला के पति सुलेमान ने दो साथियों के साथ छापा मार दिया। डॉक्टर को पीट कर उसके एटीएम से पैसे निकाल लिए और उसका महिला के साथ नग्न वीडियो भी बना लिया। इसके बाद इमराना और उसका पति सुलेमान डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रहे थे।

Read This Also : गिड़गिड़ाती रही विवाहिता, पिटता रहा युवक, हरिद्वार का मामला, वीडियो वायरल

———————————————
कई अमीर लोगों को बना चुकी है शिकार
सहारनपुर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी इमराना और सुलेमान मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले है। और अब भी करीब छह से अधिक लोगों को हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुके हैं। इमराना दिखने में सुंदर है और अपनी सुंदरता का फायदा उठाकर वो अमीर लोगों को अपना शिकार बनाती थी। उनसे दोस्ती कर इसी तरह ब्लैकमे​लिंग का खेल चल रहा था।

Looteri Hasina woman arrested in honey trap case dupe government doctor
Looteri Hasina woman arrested in honey trap case dupe government doctor
Share News