अतीक साबरी:
पिरान कलियर।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस कलियर में फ्लैग मार्च निकाला। यह पीपलचौक से शुरू होकर क्षेत्र अलग अलग जगहों तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
सीओ विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू किया। फ्लैग मार्च पीपल। चौक, रहमतपुर रोड ,सोहलपुर रोड़ ,रुड़की रोड ,बाजारों से होते वीआईपी चौक पर सम्पन्न हुआ। फ्लैग मार्च निकालकर सड़को पर से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।इस दौरान अतिक्रमाणकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। अगर किसी का अतिक्रमण पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।सीओ विवेक कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रवासियों से कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।इस मौके पर सिविल लाईन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान,एसओ मनोहर सिंह भंडारी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
![रूड़की सीओ विवेक कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला 1 IMG 20220715 WA0023](https://news129.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220715-WA0023.jpg)
रूड़की सीओ विवेक कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला
![](https://news129.com/wp-content/uploads/2023/09/download-2.png)
Share News