IMG 20220715 WA0009

कलियर: संदिग्घ परिस्थियों में राह चलते कावड़िये की मौत,

शेयर करें !

अतीक साबरी::
पिरान कलियर :हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे एक कांवड़िया संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिद्वार से एक कावंड़िया शुक्रवार को गंगा जल लेकर चला था। वह कोर कॉलेज के सामने रहमतपुर रोड से होते हुए कलियर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कलियर के पास पहुंचा तो अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया। आसपास के लोगों ने सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िए को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कांवड़िए की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 36 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *