विकास कुमार।
लैंसडाउन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में लकडी बीनने गए एक बुजुर्ग और एक महिला को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं गुस्साए लोगों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया। महिला लालढांग की रहने वाली है जबकि मृतक बुजुर्ग गांव चमरिया का रहने वाला है। जिस इलाके में घटना हुई वो जनपद पौडी गढवाल का हिस्सा है लेकिन दोनों मृतक हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र के रहने वाले है।
वरिष्ठ वन्यजीव विशेषज्ञ और पत्रकार सुनील पाल ने बताया कि धूम सिंह पुत्र राम शरण उम्र 65 साल और अफसरी पत्नी शकली उम्र 40 साल दोनों लकडी बीन रहे थे। तभी हाथी ने धूम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच अफसरी पर भी हाथी ने हमला किया। अफसरी ने बचने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने उसे भी पटक कर मार दिया। दोनों की मौत की खबर गांव में पहुंचने पर गुस्साएं ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज कराया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।
उन्होंने बताया कि वन विभाग क्षेत्र में गश्त करने का दावा करता है लेकिन इन दावों में कोई दम दिख नहीं रहा है। वहीं दोनों मृतकों को नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया वन विभाग शुरु करेगा।

हाथी ने महिला—पुरुष को कुचला, लालढांग रेंज का मामला, यहां का रहने वाले हैं दोनों मृतक
Share News