विकास कुमार/बिंदिया गोस्वामी।
हरिद्वार जनपद के एक भाजपा विधायक के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों पर विरोध स्वरूप बैनर लगा दिये। लोगों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने अब विरोध का रास्ता चुना है। इससे पहले क्षेत्र के लोग विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
———————————
राज विहार कॉलोनी में भारी विरोध
रानीपुर विधानसभा की राज विहार कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक आदेश चौहान हमारी लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। इसी के कारण हमें विरोध स्वरूप बैनर लगाने पर मजबूर होना पडा है। लगभग सौ से अधिक घरों पर बैनर लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी ने भाजपा को वोट दिया था लेकिन अब हमें सोचने पर मजबूर होना पड रहा है। वहीं विधायक आदेश चौहान के खिलाफ अन्य कॉलोनियों में भी विरोध देखा जा रहा है। कभी भाजपा के लिए ए ग्रेड की सीट मानी जानी वाली रानीपुर सीट अब बी ग्रेड की हो गई है। लगातार दो बार के विधायक आदेश चौहान के खिलाफ लगातार एंटी इनकम्बेसी बनी हुई है।

खबरों को व्हट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117




