हरिद्वार: लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, मुख्य सफाई निरीक्षक को नोटिस

हरिद्वार: लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, मुख्य सफाई निरीक्षक को नोटिस​हरिद्वार। मंगलवार को नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (IAS) ने एक्शन मोड में नजर आते हुए शहर के विभिन्न गंगा घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में भारी खामियां और अतिक्रमण देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षक को तत्काल ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के निर्देश दिए हैं।

​घाटों पर गंदगी देख भड़के आयुक्त, दिए सुधार के निर्देशनिरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बिरला घाट, विष्णु घाट, अलकनंदा घाट, शिव घाट और रोडी बेलवाल क्षेत्र का गहन भ्रमण किया। कुछ घाटों पर कूड़े के ढेर और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए और जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल कार्य शुरू हो।​

अतिक्रमण मुक्त होंगे मार्ग, सतर्कता बरतने की हिदायतबढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर आयुक्त ने अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि सार्वजनिक मार्गों और घाटों से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि आवाजाही सुव्यवस्थित रहे।

अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ करें। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम हरिद्वार घाटों के बेहतर प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा और भविष्य में भी औचक निरीक्षणों का सिलसिला जारी रहेगा