NSG:-NEWS 129
भगवानपुर कस्बे की एक कॉलोनी में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना के समय महिला अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक जबरन घर में घुस आया और उसकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
युवती और उसकी मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने युवती के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार, निवासी दरियापुर दयालपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।