murder in Haridwar

अवैध संबंध: पति ने पत्नी के प्रेमी की गला रेत कर हत्या की

अतीक साबरी:-
सहारनपुर के बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपनी पत्नी के साथ अंबेहटा चांद गांव में काफी समय से रह रहा था। आरोपित की पत्नी के अवैध संबंध किसान से हो गए थे, जिससे वह उससे रंजिश रखने लगा था। आरोपित अपने कबूल भी कर लिया है कि उसने ही किसान को फावड़ से काटा है। पुलिस ने हत्यारोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला
पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि किसान मुनेश पुत्र रामपाल की हत्या के मामले में शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी संजय पुत्र श्रीपाल को हत्या के एक दिन बाद ही हिरासत में ले लिया था। उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसकी शादी अंबेहटा चांद निवासी एक महिला के साथ हुई थी। महिला कुछ दिन अपनी ससुराल में रही। बाद में वह अपने पति संजय को लेकर मायके में आ गई और अपने पिता के साथ रहने लगी। किसान मुनेश का महिला के घर आना जाना था। जिस कारण किसान के महिला से संबंध बन गए। इस बात का पता संजय को चला तो उसने काफी मना किया, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे। संजय ने बताया कि 22 जुलाई की रात उसने देखा कि किसान मुनेश अपने घेर में अकेला सोया हुआ है। तभी वह फावड़ा लेकर पहुंचा और सोते हुए किसान पर फावड़े से कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह हुई थी वारदात
23 जुलाई की सुबह अंबेहटा चांद निवासी किसान मुनेश का शव उसके घेर में पड़ा मिला था। मुनेश का शव खून से लथपथ था। मुनेश की हत्या के मामले में उसके भाई सुभाष की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना का पता चलने पर खुद एसएसपी विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे थे। जांच में संजय का नाम सामने आया।

Share News
error: Content is protected !!