couple give human sacrifice of two women in Kerla Kala Jadu Nar Bali

नर बलि: पैसे के लिए महिलाओं की बलि दी, जवान बने रहने के लिए खाया मांस, खौफनाक कहानी

अतीक साबरी।
केरल से काला जादू कर दो महिलाओं की बलि देने का मामला सामने आया है। टिकट बेचने वाली महिलाओं को घर ले जाकर इतनी दर्दनाक मौत दी गई कि पुलिस ने घटनाक्रम को बताने से इनकार कर दिया। महिलाओं के टुकडे करके घर में जमीन में दबाया गया था जबकि खून को घर की दीवारों पर छिडका गया था। ये सब आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए मसाज थेरेपिस्ट कपल ने एक सनकी व्यक्ति के कहने पर कर दिया। यही नहीं जवान बने रहने के लिए महिलाओं का मांस भी खाया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। couple give human sacrifice of two women in Kerla Kala Jadu Nar Bali

———————————————
कैसे हुआ खुलासा
केरल पुलिस ने बताया कि मामला सबसे पहले प्रकाश में तब आया जब Kadavanthara police को लॉटरी बेचने वाली दो महिलाओं पद्मना और रोजली की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस को एक व्यक्ति नजर आया जो महिलाओं को Thiruvalla ले जाते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों जिनमें एक कपल भी था को उठाया और पूछताछ में उन्होंने मानव बलि देने का राज खोल दिया।

—————————————————
कौन हैं आरोपी और कैसे की हत्या
केरल पुलिस के मुताबिक आरोपी एक स्थानीय मसाज थेरेपिस्ट पति—पत्नी भगवल सिंह और लैला है जबकि स्थानीय रेस्टोरेंट मालिक मुहम्मद शफी उर्फ रशीद मुख्य आरोपी है जिसने पति—पत्नी को आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए नर बलि देने के लिए राजी कर दिया। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। शफी इसमें मुख्य आरोपी है जिसने फेसबुक पर भगवल सिंह और लैला को इसके लिए मनाया। शफी ही दोनों महिलाओं को भगवल सिंह के घर लेकर गया था।

जहां लैला ने रोजली का गला काटकर उसकी हत्या की तो शफी ने पद्मना की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के कई टुकडे कर जमीन में गाड दिया गया। वहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि शवों के टुकडे दबाने से पहले उनके मांस को भी खाया गया। बताया जा रहा है कि जवान बने रहने के लिए तीनों ने महिलाओं की नर बलि देकर उनके मांस को पकाकर भी खाया। वहीं पुलिस के अफसरों का कहना है कि घटना इतीन खौफनाक है कि पूरे घटनाक्रम का जिक्र भी नहीं किया जा सकता है।

Share News
error: Content is protected !!