IMG 20201113 WA0023 1

उत्तरी हरिद्वार में व्यापारियों ने हंगामा कर खुलवाया रास्ता


रतनमणी डोभाल।
खड़खड़ी के व्यापारियों ने शुक्रवार को हंगामा कर एक महीने से बंद रास्ता खुलवाया। सूखी नदी पर कुंभ मेला से पुल निर्माणाधीन है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माणाधीन पुल के साथ ही दो पहिया वाहनों के आने जाने के लिए अस्थाई पुल बनाया था जो अक्टूबर में हुई एक बारिश में ही नदी के अंदर जाल से पत्थर निकलकर बह गए थे। इसके बाद अस्थाई पुल को बंद कर दिया था। एक महीने से रास्ता बंद होने खड़खड़ी के बाजार में घनाघोर मंदी छायी थी। नवरात्रि, दशहरा, दीपावाली आदि प्रमुख त्योहारों पर भी बाजार में उदासी छायी रहने पर नाराज व्यापारियों व नागरिकों ने नगर निगम पार्षद अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में निर्माणाधीन पुल के पास एकत्रित होकर हंगामा किया।
पार्षद अनिल वशिष्ठ तथा अन्य व्यापारियों के साथ निर्माणाधीन पुल पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों तथा लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार प्रतिनिधियों से वार्ता की। पुलिसकर्मियों ने भी उनकी मांग को जायज बताया तथा कहा कि त्योहारों तक बंद किए गए अस्थाई पुल को आने जाने के लिए खेाल दिया जाएा पार्षद ने बताया कि जद्दोजहद के बाद अस्थाई पुल पर एकल मार्ग खोल दिया गया है। व्यापार नेता सुनील सेठी ने कहा कि श्मशान घाट रोड से लोग आना जाना पसंद नहीं करते हैं। खासकर मिठाई तथा पूजा सामग्री लेकर लोग श्मशान घाट रोड से नहीं आते जाने हैं। अस्थाई पुल बंद होने से लोगों ने खड़खड़ी के बाजार में आना ही बंद कर दिया था।
व्यापारी नेता गुलशन भसीन ने एक महीने से बंद रास्ता खुलवाने के लिए पार्षद अनिल वशिष्ठ के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर दिनेश गिरि, हरपाल सिंह, हीरालाल अग्रवाल, अनुज वर्मा, डीपी गुजराल, राजेश सुखीजा, दीपांकर मदान, राकेश कुमार आदि मौजूद थे। अस्थाई पुल को बंद करने से भूपतवाला क्षेत्र के लोग खड़खड़ी के बाजार में नहीं आ पा रहे थे।

Share News