हरिद्वार: जल्द हो सकती है महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की छुट्टी, ये नेता है अध्यक्ष की रेस में

बिंदिया गोस्वामी/ विकास कुमार।

हरिद्वार महानगर कांग्रेस और अन्य कांग्रेसियों में चल रहे विवाद के बीच हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल को हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को हटाया जा सकता है या यूं कहें कि कांग्रेस के दो गुटों की लड़ाई में उनकी बलि दी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कई नेता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारी के रेस में है। इन कांग्रेस नेताओं में सबसे आगे रवीश भटीजा का नाम चल रहा है। रवीश भटीजा कांग्रेस के पुराने नेता है और यूथ कांग्रेस में रहते हुए उनके काम को काफी सराहा गया था। इसके अलावा रवीश भटीजा की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी है।कोरोना काल में रवीश भटीजा ने अच्छा काम किया था। जिसे सभी लोगों ने सराहा था वहीं दूसरी ओर रवीश के अलावा जिन नामों की चर्चा है उनमें पार्षद पुत्र अमन गर्ग, पार्षद पिता व कांग्रेस नेता धर्मपाल ठेकेदार, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भास्कर, कनखल से कांग्रेस नेता शुभम अग्रवाल का नाम शामिल है।

हालांकि अमन गर्ग और धर्मपाल ठेकेदार मजबूत दावेदार हैं। लेकिन उषा ब्रेको वाला ‘कद्दू कटा सबमें बटा’ वाले बयान को देखा जाए तो इन दोनों ही दावेदारों को महानगर अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होना पड़ सकता है। क्योंकि अमन गर्ग ने हरीश रावत के कद्दू बयान को निराधार बताते हुए आलोचना की थी। वही धर्मपाल ठेकेदार के बेटे अनुज सिंह ने भी बतौर पार्षद इस तरह के बयानों पर आपत्ति जताई थी।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुभम अग्रवाल और वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद शर्मा भी महानगर कांग्रेस से अध्यक्ष के लिए बेहतर उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि डोभाल ने बताया की कांग्रेस को हरिद्वार में चल रही गुटबाजी को जल्द खत्म करने के लिए कड़े फैसले उठाने चाहिए। महानगर अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति इसमें एक बेहतर कदम हो सकता है। लेकिन सवाल यह है की यह कब होता है। क्योंकि अगर संजय अग्रवाल को हटाया जाता है तो कांग्रेस का प्रीतम सिंह खेमा नाराज़ हो सकता है।

Share News
error: Content is protected !!