हरिद्वार के भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मनाया चीफ चंद्रशेखर रावण का जन्मदिन

विकास कुमार।
भीम आर्मी एकता मिशन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद रावण का हरिद्वार भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया। पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर के आवास पर पहुंच उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए लंबी आयु की कामना की।
चंद्रशेखर आजाद रावण 35 वर्ष के हो चुके हैं। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में चंद्रशेखर के जन्मदिवस को लेकर अलग ही खुशी नजर आ रही है। भीम आर्मी एकता मिशन के हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ता हर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद शोषित और निराश्रित लोगों के हक के लिए संघर्ष करने के लिए हर समय तैयार खड़े हैं।
उनके साथ भीम आर्मी का प्रत्येक कार्यकर्ता भी मैदान में डट कर खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि छुटमलपुर स्थित एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद रावण के निवास स्थान पर पहुंच कर हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। साथ ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर विशेष चर्चा की गई। जन्मदिन मनाने वालों में समीर अहमद रितिक वाल्मीकि राशिद अली आदिल कुरैशी आदि शामिल रहे।

Share News
error: Content is protected !!