IMG 20230103 WA0006

सफलता:- नशे के बड़े सौदागर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार.. लाखो रूपये की स्मैक बरामद..*


सफलता:- नशे के बड़े सौदागर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार.. लाखो रूपये की स्मैक बरामद..

अतीक साबरी:-

पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने स्मैक के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था और महंगे दामों में कलियर में बेचता था। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी लम्बे समय से इस कारोबार में जुड़ा है और इसने काफी संपत्ति इस कमाई से अर्जित की है और कई लोगों को इस कारोबार से जोड़ा है। आरोपी के पास से करीब 11 लाख की स्मैक बरामद हुई है।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध की तलाशी ली तो इसके पास से भारी मात्रा (103 ग्राम)में स्मैक बरामद की। इसके साथ ही करीब छह हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र स्वर्गीय सलीम निवासी ग्राम कासमपुर बताया। एसपी देहात ने बताया कि उक्त आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने दावा किया कि यह क्षेत्र का काफी बड़ा स्मैक कारोबारी है और इसने इस कमाई से काफी संपत्ति और धन अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि इसके द्वारा जोड़ी गई संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है वहीं इसके द्वारा कई लोगों को इस कारोबार से जोड़ा गया उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पिरान कलियर जहांगीर अली, उप निरीक्षक नवीन नेगी, इलियास अली, सोनू कुमार, जमशेद अली, राहुल नेगी, रविंद्र बालियान, अरविंद कुमार, एलआईयू टीम से उप निरीक्षक रणवीर राय, हनीफ, अमित गिरी, अमित चौधरी शामिल रहे।

Share News