बच्ची को पुलिस के साथ मिलकर तलाश में लगा था पिता, पुलिस को हरकतों पर हुआ शक
Viral News राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने कथित तौर पर सिर्फ इसलिए अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह दूसरी बार भी बेटी होने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार मुकुंदपुर क्षेत्र में एक नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच और पूछताछ के दौरान शक बच्ची के पिता दीपक पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Viral News

जांच में सामने आया कि आरोपी की पहले से एक बेटी थी। परिवार में दूसरी बार भी बेटी के जन्म से वह बेहद नाराज था। इसी नाराजगी में उसने अपनी ही मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने समाज में बेटियों को लेकर मौजूद संकीर्ण मानसिकता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
