न्यूज़ 129 हरिद्वार:-
हरिद्वार। समाजसेवी रविश भटीजा की ओर से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भोला गिरी रोड और विष्णु घाट क्षेत्र में व्यापारियों, स्थानीय लोगों और बाहर से आए यात्रियों को मिशन सेव लाइफ के पंपलेट वितरित कर सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान रविश भटीजा ने कहा कि लगातार बढ़ता पर्यावरण असंतुलन चिंता का विषय है। वृक्षों के अंधाधुंध कटान से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है, जिसका असर आने वाले समय में स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और लगातार गिरता भूजल स्तर भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। ऐसे में पानी की बर्बादी रोकना और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।

उन्होंने रक्तदान को भी मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।रविश भटीजा ने कहा कि मिशन सेव लाइफ के माध्यम से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर लगातार जनजागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में कपिल पाराशर, कमल नगरानी, सुमित सक्सेना, विशाल गोयल और गौरव वालिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।