NSG:-news129
पिरान कलियर, हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को बेड़पुर निवासी छांगा पुत्र फूल सिंह ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को नितिन उर्फ रामकुमार पुत्र रामपाल निवासी सोहलपुर, थाना कलियर शरीफ अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 137/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बेड़पुर-इमलीखेड़ा, कलियर, रुड़की मार्ग, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। साथ ही मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर इमलीखेड़ा स्थित माजरी चौक से आरोपी नितिन उर्फ रामकुमार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे संरक्षण में भेज दिया गया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की अन्य सुसंगत धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ द्विव्येश उपाध्याय ने बताया प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में हरिद्वार पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती है। इस प्रकरण में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हरिद्वार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
गिरफ्तार आरोपी नितिन उर्फ रामकुमार पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर शरीफ, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक शहजाद अली, महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी (विवेचक)हेड कांस्टेबल बबलू कुमार महिला हेड कांस्टेबल डिम्पल