पत्नी को पानी में मिलाकर पिलाया ज़हर, एक साल बाद एक खुला बाद ऐसे खुला हत्याकांड का राज–

NSG:-news129 हरिद्वार।

कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने अपनी ही पत्नी की जहर देकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर एक सनसनीखेज़ हत्याकांड का खुलासा किया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। मामले की विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक द्वारा की गई, जिसके बाद हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2026 को ग्राम मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।

एफएसएल रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी अफजाल की तलाश तेज कर दी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा आरोपी 27 जून 2026 को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी वजह से उसने उसे जहर देकर मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रची।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी अफजाल पुत्र मुस्लिम, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक करम सिंह कांस्टेबल अरुण चमोली कांस्टेबल विकास थापा