News 129
पिरान कलियर/रुड़की। चार मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौत के बाद मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में अयान पुत्र शहजाद, निवासी बिजली, उम्र 18 वर्ष, राजू पुत्र कदम सिंह, निवासी रहमतपुर, उम्र 24 वर्ष और राजीव पुत्र मोलाड, निवासी रहमतपुर, उम्र करीब 22 वर्ष शामिल हैं।हादसे में घायल आदित्य पुत्र सुरेंद्र, निवासी खंजर रोड, उम्र 25 वर्ष का निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन की देखरेख में उपचार चल रहा है। वहीं साहबान पुत्र मुराद, निवासी बिजली भी घायल हुआ है और उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।