इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी का उर्स मेले में शिकंजा, हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

News 129 :-हरिद्वार

पिरान कलियर। साबिर पाक के उर्स मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मेला कोतवाल कमल मोहन भंडारी की निगरानी में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। मेले में हुड़दंग और विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद अब पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को खेल-तमाशा मेला ग्राउंड में जायरीनों की भारी भीड़ थी। स्वतंत्र आवागमन के लिए पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल हटवा रहे थे। इसी दौरान तालिब पुत्र मोहम्मद हसन, निवासी हजाराग्रंट, थाना सिडकुल ने मोटरसाइकिल हटाने का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के कार्य में दखल दिया और आसपास मौजूद जायरीनों के साथ अनियंत्रित व्यवहार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

मोटरसाइकिल को भी थाने में दाखिल किया गया है।इससे पहले मेले में विवाद, छेड़छाड़, पॉकेटमारी और माहौल खराब करने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि मेला कोतवाल कमल मोहन भंडारी की टीम मेले में हुड़दंग और अराजकता को लेकर किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

पुलिस ने गिरफ्तार तालिब का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल गुलबहार और कांस्टेबल राजेश देवली शामिल रहे।