हरिद्वार, तमंचे के दम पर हुई लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

NSG-(news129) NSG NEWS अपराध पर प्रहार, जनता के साथ हर बार..

हरिद्वार में कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने तमंचे के बल पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स, नकदी, देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।

क्या था मामला?23 मई 2026 की रात ब्रज विहार कॉलोनी, सीतापुर निवासी सौरभ सती सिडकुल से स्कूटी पर अपने घर लौट रहे थे। चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए चार स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया और उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स तथा ₹5000 की नकदी लूटकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम-पॉश इलाके में हुई इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली रानीपुर और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी वारदात के समय मुख्य सड़कों के बजाय गली-मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनके स्थानीय होने की आशंका मजबूत हुई।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे-मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के पास चार संदिग्ध युवकों को स्कूटी सहित रोक लिया। जांच में स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। इंजन और चेसिस नंबर मिलान करने पर पुष्टि हुई कि यह वही स्कूटी है जो लूट की वारदात में छीनी गई थी।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, पर्स, नकदी, देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें दबोच लिया गया।गिरफ्तार आरोपी🔹 कार्तिक सैनी (20 वर्ष) निवासी ऋषिकुल, हरिद्वार🔹 शिवांश उर्फ विलन (21 वर्ष) निवासी वेद सिटी, अहमदपुर ग्रांट, बहादराबाद🔹 लक्की (19 वर्ष) निवासी सिया कॉलोनी, राजा गार्डन, कनखल🔹 वंश चंचल (20 वर्ष) निवासी राजू नगर, बस अड्डा,

हरिद्वारबरामदगी✅ लूटी गई स्कूटी UK08 AS 7196✅ घटना में प्रयुक्त स्कूटी UK08 BJ 8816✅ IQOO मोबाइल फोन✅ पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व नकदी✅ 315 बोर का देशी तमंचा✅ एक जिंदा कारतूस✅ एक चाकू

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता-

एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

NSG NEWS अपराध पर प्रहार, जनता के साथ हर बार