सच की धार, जनता की आवाज़ — NSG News129″।
पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो तांत्रिक और फकीर का भेष बनाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठा रहे थे।
रविवार को पिरान कलियर दरगाह शरीफ और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कई ऐसे लोग मिले जो आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं को उनकी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे थे।पुलिस सभी 40 लोगों को थाने लेकर आई और पूछताछ के बाद पुलिस एक्ट के तहत उनका चालान किया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों की आड़ में लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।