NSG:-news 129
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी की जबरदस्त टक्कर होने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नाना, नानी और उनका पांच वर्षीय मासूम पोता शामिल है। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
पहले हुआ हादसा, फिर सड़क पर खड़ी ट्रॉली बनी मौत की वजह जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहले दूसरी स्कूटी से टक्कर हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही खड़ी रही, जिसने बाद में एक और जानलेवा हादसे को जन्म दे दिया।गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसाबताया गया कि वीर सिंह (52), उनकी पत्नी मंजू देवी (50) और उनका पांच वर्षीय पोता शिवा सिंह स्कूटी से हरिद्वार से अपने गांव गाजीवाली लौट रहे थे। देर रात श्यामपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उनकी स्कूटी सड़क घेरकर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले बुझ गई तीन जिंदगियां घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अवनी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
गांव में पसरा मातम, आरोपी चालक की तलाश जारीएक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।