हरिद्वार मुस्लिम समझकर हिंदूवादी नेताओं ने किया कोतवाली मे हंगामा,

News129:- हरिद्वार

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र की एक गौशाला में गाय के साथ दुष्कर्म के आरोप को लेकर सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रानीपुर कोतवाली पहुंच गए। आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरोपित की पहचान को लेकर भी खूब चर्चा रही।

कार्यकर्ताओं की ओर से आरोपित को मुस्लिम बताए जाने के बाद पुलिस ने मामले को भावनाओं के बजाय तथ्यों के आधार पर जांचने की बात कही। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपित की पहचान की पड़ताल शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो आरोपित की पहचान बोंगला, बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति के युवक के रूप में हुई।

पहचान स्पष्ट होने के बाद कोतवाली में मौजूद कार्यकर्ता वापस लौट गए। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई रोकने के बजाय कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस अब आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।