हरिद्वार, 06 अक्टूबर। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। मंगलवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय के समीप अपर गंगा नहर के दाहिने किनारे सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विकासखंड बहादराबाद के बैरागी कैंप क्षेत्र में स्केप चैनल पर निर्माणाधीन स्नान घाटों की प्रगति भी देखी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मेला क्षेत्र से जुड़े सभी निर्माण और अवस्थापना कार्य समय से पहले पूरे किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
आवश्यकता पड़ने पर रात्रिकालीन शिफ्ट में भी निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि सभी काम तय समय से पहले पूरे किए जा सकें।नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के चैनलों, स्नान घाटों और अन्य निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने और कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। नियमित निगरानी, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य निष्पादन के साथ मेला तैयारियों को निर्धारित समय से पहले पूरा करना प्राथमिकता