news129:-
पिरान कलियर। बाइक की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ थाना पिरान कलियर में तहरीर दी है।
पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।तहरीर के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे धूम सिंह सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।मारपीट में धूम सिंह, अमित, उनकी पत्नी भावना, बहन कोमल और चाचा राजकुमार घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली गिरने का भी आरोप लगाया है। तहरीर में आरोपितों से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।