News 129
हरिद्वार, 07 अगस्त। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम हरिद्वार लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख मेला क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।नगर आयुक्त ने जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, डस्टबिन की उपलब्धता, सफाई कर्मियों की तैनाती और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जहां भी सुधार की आवश्यकता दिखाई दी, वहां तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।24 घंटे सफाई व्यवस्था रखने के निर्देशनगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र और कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कूड़े का समयबद्ध उठान हो और किसी भी स्थान पर गंदगी जमा न होने दी जाए। उन्होंने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जाएगा मानवबल नगर आयुक्त ने प्रमुख स्थलों पर नियमित निरीक्षण जारी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधन और मानवबल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और व्यवस्थाएं लगातार निर्बाध रूप से संचालित होती रहनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाचर सहित नगर निगम हरिद्वार की स्वच्छता टीम और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।