हरिद्वार से चमोली जा रही बस में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, 26 घायल, बारात से लौट रही बोलेरो कार भी गिरी, चार की मौत

रुद्रप्रयाग में बारात से लौट रही बोलेरो कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत छह घायल

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गूलर बाजार के समीप हरिद्वार से चमोली जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। वही दूसरी और रुद्रप्रयाग जनपद में बारात से लौट रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर घायल हो गए।

टिहरी के गूलर बाजार में गिरी बस : जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे बस संख्या UK09PA-9779 गूलर पुल के पास अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान 26 घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं, दुर्घटना में मृत 8 लोगों के शव भी खाई से बाहर निकाले गए। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाने के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया।

बस हादसे में घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड,
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
11-पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग
12-संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार
13-वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली

रुद्रप्रयाग कंडारा में बारात से लौट रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत, 6 घायल

  • रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में कंडारा के समीप देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
  • बोलेरो वाहन संख्या UK13 TA 0706 में सवार थे 10 लोग, बारात से अपने गांव लौटते समय हुआ हादसा।
  • SDRF, DDRF और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 6 घायलों को सुरक्षित निकाला।
  • करीब 4 किलोमीटर दुर्गम रास्ता पैदल तय कर घायलों और मृतकों को सड़क तक पहुंचाया गया।
  • 5 से 6 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में 4 शव भी बरामद किए गए।

घायलों के नाम:

  • उमेद सिंह राणा (52), निवासी रांसी।
  • राजेंद्र सिंह (56), निवासी रांसी।
  • लविश राणा (25), निवासी रांसी।
  • वंशिका (8), निवासी कांथा।
  • उर्मिला देवी (33), निवासी चिलोंड।
  • पूजा (34), निवासी कांथा।

मृतकों के नाम:

  • कुंवर सिंह (60), निवासी रांसी।
  • मदन सिंह (40), निवासी विवरण उपलब्ध नहीं।
  • सूरत सिंह (42), निवासी देड़ा।
  • बलवीर सिंह (70), निवासी दादा गीड बस्ती, रांसी।
  • सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
  • मृतकों के शव आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किए गए।