News129:-पिरान कलियर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को टीम एनआईसी तिराहे से करीब 50 मीटर दूर रतमऊ नदी पुल, धनौरी-कलियर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले अंकुश कुमार (32) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कलियर और आसपास के क्षेत्र से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक लाकर उसे मुनाफे पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 243/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा बेचने और तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल कैलाशराम शामिल रहे।