आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम में सभासद राशिद-रहीस ने संभाली कमान

News129:- पिरान कलियर।

नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार को आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा दीदियों एवं लाभार्थियों की मौजूदगी में सभासद राशिद और रहीस ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। सभासद राशिद और रहीस ने लाभार्थियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं से मजबूत होती है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में सभासद राशिद, रहीस, दानिश हसन सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदियां और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।