News 129
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
सालियर चेक पोस्ट पर दबोचे गए आरोपी, हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी कर शाहपुर के खंडहर में छिपाते थे वाहन
रुड़की। जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
बरामद वाहनों में कोतवाली गंगनहर और कनखल क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी, पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सालियर चेक पोस्ट पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया।आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें रुड़की के शाहपुर क्षेत्र में जियाउलहक के आम के बाग के पास स्थित एक खंडहर में छिपाकर रखते थे।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए।बरामदगी में कोतवाली गंगनहर के चार मुकदमों से संबंधित चार मोटरसाइकिल, कोतवाली कनखल के एक मुकदमे से संबंधित एक मोटरसाइकिल तथा 12 अन्य चोरी के वाहन शामिल हैं।
बरामदगी के आधार पर मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बीएनएसएस की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपीविपिन पुत्र समय सिंह निवासी छापुरशेर अफगानपुर, थाना भगवानपुर।आशु कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी हबीबपुर निवादा, थाना पिरान कलियर।शौकीन पुत्र शकीर निवासी सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर।बरामदगीकुल 17 चोरी के दोपहिया वाहन।कोतवाली गंगनहर के 4 मुकदमों से संबंधित 4 मोटरसाइकिल।कोतवाली कनखल के 1 मुकदमे से संबंधित 1 मोटरसाइकिल।12 अन्य चोरी के वाहन बरामद।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिकाइस कार्रवाई को कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल राकेश राणा, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल राहुल तथा सीआईयू हरिद्वार के कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।
पुलिस का संदेशहरिद्वार पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।