NSG:-कलियर, खेत से चोरी हुई बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

NSG:-NEWS 129 पिरान कलियर। कोतवाली कलियर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UK 08 AB 3559) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बेड़पुर निवासी जावेद पुत्र असगर ने 7 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल सोहलपुर रोड स्थित खेत से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एनआईसी कॉलेज धनौरी व तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा लिंक रोड से संदीप कुमार (27) और विशाल कुमार (21) निवासी ग्राम सोहलपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने 5 जुलाई की शाम सोहलपुर रोड स्थित खेत से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए सलेमपुर जा रहे थे। दोनों ने पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करना स्वीकार किया।

कोतवाली कलियर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।