सभासद नाजिम त्यागी की पहल: क्वाड्रा हॉस्पिटल के साथ मेडिकल कैंप आयोजित, 83 लोगों को मिला लाभ

_NSG:- News 129 _पिरान कलियर:- 02 जुलाई 2026

नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी की अगुवाई में क्वाड्रा हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन सभासद नाजिम प्रमुख की बैठक के दौरान किया गया।__

सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका प्राथमिक उद्देश्य है। कैंप में कुल 83 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। जांच के बाद सभी को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।__

कैंप के दौरान गंभीर रूप से बीमार मिले 15 लोगों को बेहतर इलाज के लिए क्वाड्रा हॉस्पिटल रेफर किया गया। सभासद नाजिम त्यागी ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की और मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।__

मेडिकल कैंप में डॉक्टर टी.आर. पंवार, डॉक्टर शादाब अली और डॉक्टर नौरिन ने मरीजों की जांच की। स्टाफ में मोहम्मद इसरार अली और नफीस अहमद मौजूद रहे।__

इस अवसर पर सभासद नाजिम त्यागी के साथ महबूब कुरैशी, नसीम मिस्त्री, वसीम, शाहरुख, अजीम, एहतिशाम, आस मोहम्मद, कामिल, जुबैर, जुनेद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।__

फोटो कैप्शन: पिरान कलियर में मेडिकल कैंप के दौरान मरीजों की जांच करते डॉक्टर, साथ में सभासद नाजिम त्यागी व अन्य_