_NSG:- News129_हरिद्वार:-
कुंभ 2027 के मद्देनजर नगर आयुक्त ने नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, क्राउड मैनेजमेंट सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के कार्यों की समीक्षा की गई।
__नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था UDCC के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। कुंभ 2027 से पहले सभी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।
__निरीक्षण के दौरान पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम की टीम को दिए गए। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए। पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर से घोषणा कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई।
__नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ 2027 की तैयारियों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
__निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी मनजीत कुमार, UDCC के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
__फोटो कैप्शन: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त, साथ में अधिकारीगण_
