कलियर में नशा कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार, 18.50 ग्राम स्मैक बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप

NSG:-news129

पिरान कलियर। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए कलियर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाखों रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय तथा उपनिरीक्षक शहजाद अली के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा, मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे की लत और कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालच में स्मैक की तस्करी करने लगा था। आरोपी क्षेत्र में नशा करने वालों से स्मैक एकत्र कर उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।

नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान-सीओ द्विव्येश उपाध्याय के निर्देशन में कलियर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जआरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्यायउपनिरीक्षक शहजाद अलीउपनिरीक्षक विनोद कुमारहेड कांस्टेबल इस्सारहेड कांस्टेबल सोनू कुमारहेड कांस्टेबल संजय रावतकांस्टेबल आविद अलीकलियर पुलिस का साफ संदेश”नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद हरिद्वार में कोई जगह नहीं है। पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”