कलियर में रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो ने मासूम बच्चियों समेत कई लोगों को लिया चपेट में”

NSG:-news 129

पिरान कलियर क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुस गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जबकि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि वाहन कुछ और दूरी तक अनियंत्रित रहता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।जानकारी के अनुसार घटना इमलीखेड़ा रोड स्थित अब्दाल शाह रोड की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो अत्यधिक तेज गति से क्षेत्र से गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे राहगीरों की ओर बढ़ गई।

अचानक हुए इस हादसे से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।मासूम बच्चियां भी आईं चपेट मेंहादसे में मुख्तार आलम निवासी बिहार, साबरीन (6 वर्ष) निवासी पिरान कलियर तथा शबनम (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटनास्थल पर मची अफरा-तफरीदुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है।चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाशसूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।रफ्तार पर नहीं लग रहा लगामस्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।