हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी को शादी और प्लॉट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।
जानकारी के अनुसार, दुल्हन सविता ने खुद को सहारनपुर निवासी बताते हुए कारोबारी से नजदीकियां बढ़ाईं और मंदिर में शादी कर ली। कुछ समय साथ रहने के बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। भरोसे में आकर कारोबारी ने दो चेक के जरिए करीब 8 लाख रुपये और 45 हजार रुपये नकद दे दिए।

आरोप है कि बाद में रजिस्ट्री का झांसा देते हुए समय टाला गया और अचानक महिला अपने साथी के साथ फरार हो गई। पीड़ित का कहना है कि उसकी गैरमौजूदगी में महिला घर से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और प्लॉट से जुड़े दस्तावेज भी लेकर भाग गई।
पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित उत्तरी हरिद्वार का रहने वाला है बाबूराम सैनी है तो कांट्रेक्टर के तौर पर काम करता है।
नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बाबूराम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज के लिया है। बाबूराम के आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचा है। जिसे इंसाफ दिलाने का काम किया जाएगा।
