Wife Murder Case पत्नी ने काम के लिए टोका तो पति ने कर दी बेहरमी से हत्या, बच्चे गए थे स्कूल

Wife Murder Case पत्नी ने काम के लिए टोका तो पति ने कर दी बेहरमी से हत्या, बच्चे गए थे स्कूल

Wife Murder Case देहरादून के डालनवाला में पति ने अपनी पत्नी की मामूली कहासुनी पर गला रेत कर हत्या कर दी। घटना एक रिटायर्ड अफसर के सर्वेंट क्वाटर में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त तीनों बच्चे स्कूल गए थे।

यूपी के रहने वाले हैं पति पत्नी
पुलिस के अनुसार आरोपी पति रामजी पाल और पत्नी सोनू पाल और तीन बच्चों के साथ तीन महीने पहले ही देहरादून आया था। मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला परिवार यहां मोहनी रोड पर एक रिटायर्ड आईएफएफ अधिकारी के घर पीछे बने सर्वेंट क्वाटर में रह रहा था।

Wife Murder Case

Wife Murder Case पत्नी ने काम के लिए टोका तो पति ने कर दी बेहरमी से हत्या, बच्चे गए थे स्कूल
Wife Murder Case पत्नी ने काम के लिए टोका तो पति ने कर दी बेहरमी से हत्या, बच्चे गए थे स्कूल

अक्सर होता था विवाद
बताया जा रहा है कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। गुरुवार को भी दोनों में विवाद हो गया। सोनू पाल जहां घरों में चूल्हा चौका करती थी वहीं दूसरी ओर पति राज मिस्त्री का काम करता था। काम को लेकर हुए विवाद में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। हंगामा होने पर रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।