racket 4011039 835x547 m

होटल पर छापा पड़ा तो रंगे हाथों पकडे गए जोड़े, एक कॉल गर्ल भी मिली


ब्यूरो।
सेक्स रैकेट की सूचना पर पॉश कॉलोनी में स्थित होटल में छापा मारा गया तो वहां कई जोडे आपत्तिजनक अवस्था में मिले। वहीं छापे के दौरान मुंबई से बुलाई गई एक कॉल गर्ल को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी पाई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवक—युवतियों को रंगरेलियां मनाने के लिए महंगे दाम पर होटल के कमरों को किराए पर दिया जाता था। पकडी गई लडकियां और लडके सभी स्थानीय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पत्रिका खबर के मुताबिक छत्तीसगढ के रायपुर में एक होटल में छापामारी की गई तो वहां से एक कॉल गर्ल पकडी गई। कॉल गर्ल को महाराष्ट्र से जिस्मफरोशी के लिए बुलाया गया था। वहीं दूसरे कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में तीन जोडों को भी पकडा गया। ये सभी स्थानीय बताए जा रहे है। वहीं सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पकडे गए जोडों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पकडे गए सभी स्थानीय है और रंगरे​लियां मनाने होटल के कमरों में आए थे। पुलिस ने महाराष्ट्र की काल गर्ल और होटल मैनेजर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है।

Share News