mayor husband ashok sharma audio viral bjp leaders targets congress

हरिद्वार: मेयर पति का आडियो वायरल, एक लाख रिश्वत का आरोप, क्या बोले मेयर पति अशोक शर्मा


विकास कुमार।


हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा का एक ​कथित आडियो वायरल हो रहा है। इसमें अशोक शर्मा के साथ एक व्यक्ति की फोन पर बात हो रही है। ये व्यक्ति अंबाला का बताया जा रहा है जो अपने पैसे वापस मांग रहा है। हालांकि फोन पर व्यक्ति पैसे क्यों दिए ये कारण नहीं बता रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो आडियो वायरल हो रहा है, उसमें ये दावा किया जा रहा है। अंबाला के व्यक्ति ने ये पैसे मेयर अनीता शर्मा के पीआरओ देवेश गौतम के जरिए दिए और देवेश गौतम के कहने पर ही दो दिन से व्यक्ति हरिद्वार पैसे वापस लेने आया हुआ है। आडियो में व्यक्ति ये भी कहते हुए सुनाई दे रहा है​ कि पैसे वापस नहीं मिले तो आडियो सुबह प्रेस बुलाकर अशोक शर्मा का जुलूस निकाल दिया जाएगा।

————————————
आरोपों पर क्या बोले अशोक शर्मा
अशोक शर्मा ने बताया कि ये सभी आरोप निराधार है और भाजपा मेरी लोकप्रियता से घबरा गई है। इससे डरकर ही ये फर्जी आडियो वायरल किया जा रहा है। अधूरी आडियो को रिश्वत का नाम देकर बदनाम करने का प्रयास हो रहा है। लेकिन हरिद्वार की जनता भाजपा के झूठे प्रोपगेंडा को पहचान गई है। भाजपा के जो भी लोग इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

—————————
खबरों को व्हट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News