असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है

असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है

शेयर करें !

रतनमणी डोभाल।
गोल्ड खरीदते वक्त सबसे ज्यादा भ्रम कैरेट को लेकर होता है। सोने की क्वालिटी की कई श्रेणियां होती है जो कैरेट से तय होती है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है और 24 कैरेट सोने की और 22 कैरेट सोने की पहचान कैसे करें। इस बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है। साथ ही गोल्ड ज्वैलरी के लिए कौन से कैरेट का सोना अच्छा रहता है। 18 कैरेट गोल्ड की पहचान क्या है। ये भी विस्तार से बताया गया है।

24 कैरेट सोने की पहचान क्या है
सोने की शुद्धता कैरेट से तय होती है। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट सोने में प्योर गोल्ड का अनुपात 99.90 प्रतिशत होता है जबकि .10 प्रतिशत तत्व दूसरे होते हैं। जिनमें कॉपर, सिल्वर, निकिल या जिंक होते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने को 999 भी कहा जाता है। 24 कैरेट गोल्ड बहुत ही साफ्ट होता है और इसका कलर चमकता हुआ पीला होता है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है

24 कैरेट गोल्ड शुद्ध होने के कारण ये बहुत ही साफ्ट होता है और साफ्ट होने के कारण इसकी गोल्ड ज्वैलरी कम बनती है। ये सिर्फ सोने के सिक्के, सोने की बार आदि बनाने में प्रयोग होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड पर बीआईएस का लोगों के साथ कैरेट भी अंकित होता है। इसलिए सोना खरीदने से पहले सोने के आभूषण पर कैरेट लिखा हुआ चैक जरुर कर लें।

असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है
असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है

22 कैरेट सोने की पहचान क्या है
सोने की दूसरी श्रेणी 22 कैरेट होती है। ​अधिकतर गोल्ड ज्वैलरी 22 कैरेट सोने की ही बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने में प्योर गोल्ड का अनुमात 91.67 होता प्रतिशत है। यही कारण है कि 22 कैरेट सोने को 916 भी कहा जाता है। इसका मतलब है ये हुआ कि 91.67 सोना और बाकी के दूसरे तत्व होते हैं। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है

इनमें कॉपर, सिल्वर, निकिल और जिंक मिलाए जाते हैं। 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने के मुकाबले ज्यादा कठोर यानी हार्ड होता है और ये ज्यादा टिकाउ होता है। चूंकि इसमें दूसरे तत्व ज्यादा मिले होते हैं जिस कारण से हार्ड होता है और यही कारण है कि 22 कैरेट सोने की गोल्ड ज्वैलरी बनाई जाती है।

असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है
असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है

18 कैरेट सोने की पहचान क्या है
अब बात आती है 18 कैरेट गोल्ड की, 18 कैरेट गोल्ड को 750 भी कहते हैं क्योंकि इसमें 75 प्रतिशत सोना होता है 25 प्रतिशत दूसरे मेटल होते हैं। ये भी आभूषण निर्माण में प्रयोग होता है। ये 22 केरेट गोल्ड से ज्यादा हार्ड और ड्यूरेबल होता है। इसी तरह 14 और 10 कैरेट गोल्ड भी होता है।

यहां अहम बात ये है कि सोने की शुद्धता के आधार पर ही कीमत तय होती है। सोना 24 कैरेट हो या फिर 22 कैरेट या 18 कैरेट, तीनों ही कैटेगरी के सोने की कीमत अलग अलग होगी और कैरेट जितना कम होगा सोने की कीमत भी कम होगी। इसलिए सोना खरीदते हुए इस बात का ध्यान जरुर रखें।

हॉलमार्क गोल्ड की पहचान क्या है
दूसरा अहम सवाल कि सोने की शुद्धता यानी गोल्ड प्योरिटी, जिसके बारे में जानकारी होना सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि सोने की शुद्धता में ही सबसे ज्यादा खेल या कहें धोखाधडी की जाती है। सोने की शुद्धता मापने के लिए कैरट इकाई का प्रयोग किया जाता है। कैरेट जितना ज्यादा होगा सोने की शुद्धता भी उतनी ही ज्यादा होगी।

असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है
असली सोने की पहचान कैसे करें, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है, Hallmark gold क्या है


हॉलमार्क ने 2023 में गोल्ड हॉलमार्क के नए नियम लागू किए हैं जो अप्रैल 2023 से लागू हो गए हैं। नए नियमों के अनुसार सोने के आभूषण या सिक्कों पर तीन तरह के चिन्ह होंगे। कुल मिलाकर सोने के आभूषण पर तीन मार्क होंगे, पहला होगा बीआईएस का लोगो, दूसरा यूनिक आईडी नंबर जो छह नंबरों का होगा और तीसरा सोने की शुद्धता दर्शोने वाला कैरेट की डिटेल। इसलिए सोने के आभूषण खरीदते वक्त इसकी जानकारी जरुर रखें।

Read This Also : हॉलमार्क गोल्ड की पहचान, गोल्ड खरीदने वक्त बरतें सावधानी, गोल्ड प्राइस कैसे पता करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *