Uttarakhand Viral News बदरीनाथ धाम के पास कंचन गंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटा, वीडियो वायरल

किसी नुकसान की खबर नहीं, जिला प्रशासन चौकन्ना

अफसर बोले नेचुरल घटना, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Uttarakhand Viral News चमोली जनपद के बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगते हैं। हर वर्ष इसी तरह ग्लेशियर नीचे की ओर खिसकते हुए कंचनगंगा क्षेत्र तक पहुंचते हैं।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि ग्लेशियर टूटने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है और हर साल ग्लेशियर नीचे खिसककर कंचनगंगा क्षेत्र में आकर रुक जाता है।

वहीं जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया, जिससे यातायात और आम जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर प्राकृतिक रूप से होती रहती हैं।