सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी: लापता 11 वर्षीय बालक को चंद घंटों में किया सकुशल बरामद

सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी: लापता 11 वर्षीय बालक को चंद घंटों में किया सकुशल बरामद

एनएसजी ​हरिद्वार। जनपद की सिडकुल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही समय भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी पप्पू उपाध्याय (निवासी कोठियानाराव, छपरा, बिहार; हाल निवासी मुल्की नगर, रावली महदूद) ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र अरुण (काल्पनिक नाम) बीते 13 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली।​

त्वरित कार्रवाई और टीम का गठन:-मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं (मु0अ0सं0-143/26 धारा-137(2) बीएनएस) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में बच्चे की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसकी कमान अतिरिक्त उपनिरीक्षक (अ.उ.नि.) संजय चौहान को सौंपी गई।​

सर्विलांस और सुरागरसी से मिली सफलता:-गठित टीम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों और सटीक सुरागरसी के चलते बालक को कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने सिडकुल पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, व.उ.नि. विकास रावत, विवेचक संजय चौहान, हेड कांस्टेबल देशराज, प्रेम सिंह, जितेंद्र मलिक और कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद शामिल रहे।