भगवानपुर:- एनएसजी न्यूज भगवानपुर की धरती पर खेले गए ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रहा। विपुल भाई के अथक प्रयासों और शानदार आयोजन की बदौलत संपन्न हुए इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में छुटमलपुर ने असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को हासिल कर जीत का परचम लहराया।

सचिन मलिक की आतिशी पारी: 125 रन बनाकर रहे नाबादफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भगवानपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन छुटमलपुर के इरादे कुछ और ही थे।लक्ष्य का पीछा करने उतरी छुटमलपुर की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम के स्टार बल्लेबाज सचिन मलिक ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 15 ओवरों में ही 224 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन मलिक ने 125 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी। उनकी इस बल्लेबाजी को देख मैदान में मौजूद हजारों दर्शक झूम उठे।

विपुल भाई का रहा विशेष योगदानटूर्नामेंट की सफलता के पीछे विपुल भाई की दिन-रात की कड़ी मेहनत रही। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का कहना है कि विपुल भाई ने ग्राउंड की तैयारी से लेकर खिलाड़ियों की सुविधाओं तक हर मोर्चे पर मोर्चा संभाले रखा। उनके इस विशेष समर्पण के कारण ही यह टूर्नामेंट पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।पूर्व मुख्यमंत्री ने नवाजा विजेता खिलाड़ियों कोसमापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विजेता टीम चुतर्मलपुर और शानदार प्रदर्शन करने वाले सचिन मलिक को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. निशंक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी प्रतिभाएं ही आगे चलकर देश का नाम रोशन करती हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदम्बनी, शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, संदीप खटाना और अमन त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजक रचित अग्रवाल, खालिद पुंडीर, नीटू मंडावर सुमित चौहान, कमेटी सदस्य, विपुल सैनीज़िन्दगी जैकी सैनी, कार्रो, सलमान प्रधान आदि के प्रयासों से टूर्नामेंट सफल हुआ है!सभी ने सफल आयोजन के लिए विपुल भाई और उनकी टीम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
