राशिद अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश सचिव बने

news 129:-

पिरान कलियर। बहुजन महापुरुषों एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और साहब कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में सक्रिय राशिद अली को भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, पिरान कलियर निवासी राशिद अली को प्रदेश सचिव, उत्तराखंड के पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रचार-प्रसार तथा बहुजन समाज के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है। राशिद अली की नियुक्ति से उनके समर्थकों एवं संगठन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।राशिद अली ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और साहब कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाना तथा समाज में जागरूकता फैलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।27 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल का उल्लेख है।