Haridwar Viral News हरियाणा की लड़की को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेला,

अतीक साबरी:-​पिरान कलियर: हरियाणा की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।​

पीड़िता के अनुसार, वह मानसिक तनाव के कारण कलियर आई थी, जहाँ उसकी मुलाकात आसिफ और जोगिंदर नाम के व्यक्तियों से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर रायपुर चौक (भगवानपुर) स्थित एक कमरे में बंद कर दिया। वहाँ आसिफ की पत्नी गुलफसा भी मौजूद थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और जबरन गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया।

​इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।