Property in Haridwar
Property in Haridwar हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी पर एक्शन लेते हुए रुड़की के ग्राम पूरणपुर में 105 बीघा क्षेत्रफल में तैयार की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चला दिया। प्राधिकरण की कार्रवाई से निवेशकों के करोड़ों रुपए फंस गए हैं। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि इस कॉलोनी को विकसित करने में कुछ स्थानीय नेताओं का भी पैसा लगा था। इस मामले में की विस्तृत जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) लगातार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम पूरनपुर में प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही अवैध कॉलोनी के बारे में नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरणन ने कड़ा एक्शन लेते हुए अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चला दिया।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विकसित की गई सड़कों, सीमांकन दीवारों और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Property in Haridwar

निवेशकों से एचआरडीए की अपील
प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित विभाग से स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में कानूनी विवाद से बचा जा सके। वहीं जिन निवेशकों ने इस कॉलोनी में पैसा लगाया था उनका पैसा फंस गया है। जब तक लेआउट पास नहीं कराया जाता कॉलोनी में निवेशकों का पैसा फंसा रहेगा।