Murder Case नीट की तैयारी कर रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने सगी मां की हत्या करवा दी, अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी मां

Murder Case नीट की तैयारी कर रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने सगी मां की हत्या करवा दी, अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी मां

Murder Case हरिद्वार में पुलिस ने कविता तोमर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका कविता की सगी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कविता का गला काटा गया था और उसका शव पुलिस ने मंगलौर थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास से बरामद किया था। पुलिस का दावा है कि कविता की बेटी ने ही अपने प्रेमी आकाश चौहान निवासी पल्लवपुरम मेरठ यूपी के साथ मिलकर की क्योंकि कविता दोनों के अवैध संबंधों के आड़े आ रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी आकाश चौहान नीट की तैयारी कर रहा था और अच्छे परविार से ताल्लुक रखता है।

Murder Case

Murder Case नीट की तैयारी कर रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने सगी मां की हत्या करवा दी, अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी मां
Murder Case नीट की तैयारी कर रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने सगी मां की हत्या करवा दी, अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी मां

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी मां
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की शिनाख्त कविता के दूसरे पति अरविंद निवासी मुज्जफरनगर ने की थी और अपनी बेटी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बेटी ने बताया कि वो अपनी मां कविता को हरिद्वार ले जाने के बहाने प्रेमी की कार में लाई और मंगलौर में उसका चाकू से गला रेत दिया। दोनों शव फेंक कर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि मां लगातार अपनी बेटी के अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी और प्रेमी आकाश से दूर रहने के लिए कहती थी। जिसके चलते पूर्व में भी दोनों ने कविता की हत्या करने की साजिश रची थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे।

कविता ने की थी अरविंद से दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि कविता के तीन बच्चे हैं और उसे कुछ समय पहले मजदूरी करने वाले अरविंद से दूसरी शादी की थी। कविता अपनी बेटी को अपने साथ ले आई थी जबकि दो बच्चे पहले पति के पास ही रहते हैं। मां की हत्या में बेटी की गिरफ्तारी ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने चाकू, कार व अनय सामान आरोपियों की निशानदेही से बरामद कर लिया है।