Liquor Shop in Haridwar बिना FSSAI लाइसेंस चल रही शराब दुकानों पर शिकंजा, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Liquor Shop in Haridwar बिना FSSAI लाइसेंस चल रही शराब दुकानों पर शिकंजा, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दोनों विभागों को आपसी तालमेल से काम कर जल्द लाइसेंसी संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए

Liquor Shop in Haridwar हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही शराब की दुकानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में अंग्रेजी और देशी शराब की करीब 130 दुकानें संचालित हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई शराब दुकानों पर छापेमारी कर लाइसेंस की जांच की। इस दौरान कई दुकानदार आवश्यक FSSAI (फूड सेफ्टी) लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग के मुताबिक कई दुकानें लंबे समय से बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही थीं।

Liquor Shop in Haridwar बिना FSSAI लाइसेंस चल रही शराब दुकानों पर शिकंजा, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Liquor Shop in Haridwar बिना FSSAI लाइसेंस चल रही शराब दुकानों पर शिकंजा, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जांच के बाद रोशनाबाद जिला मुख्यालय के पास संचालित एक अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। संबंधित दुकान के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट की धारा 63, 55 और 58 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले की सभी शराब दुकानों को आवश्यक फूड लाइसेंस उपलब्ध कराने के संबंध में आबकारी विभाग को पत्र भेजा है। विभाग की ओर से दुकानदारों को नियमानुसार लाइसेंस लेने के लिए कहा जा रहा है।

वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा एवं आबकारी विभाग को आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करने और शराब दुकानों से संबंधित लाइसेंस प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में जिले की अन्य शराब दुकानों पर भी लाइसेंस की जांच और कार्रवाई तेज होने की संभावना है।